फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A team of scientists will com today from IVRI to investigate animals

जांच के लिए आईवीआरआई से आज आएगी वैज्ञानिकों की टीम

Tue, 07 Dec 2021 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
A team of scientists will com today from IVRI to investigate animals
पीलीभीत। सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा सैकड़ों बेजुबान जानवरों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। पूरनपुर, घुंघचाई, शाहगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में करीब तीन हजार से ज्यादा जानवर खुरपका-मुंहपका वायरस की चपेट में हैं और पूरे जिले में करीब दो हजार जानवरों की मौत हो चुकी है। वैक्सीन न लगने से ऐसे भयावह हालात पैदा हुए हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सिस्टम की नींद टूटी और अफसर हरकत में आए। जांच सैंपल भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली पहुंचने के बाद अब मंगलवार को वैज्ञानिकों की जांच टीम आएगी। वहीं सोमवार को डीएम ने मामला संज्ञान लिया और पशु चिकित्साधिकारी से पूरी जानकारी ली। जिले को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए पशु चिकित्सालय लखनऊ के निदेशक को पत्र भेजा।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों से ज्यादा हुई हैं मौतें
विभाग भले अधिक मौतें होने से इनकार कर रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि एक-एक गांव में दर्जनों जानवर मरे हैं। सिर्फ घुंघचाई और पूरनपुर में पिछले पंद्रह दिनों में पांच सौ से ज्यादा मौतें हुई हैं। मंगलवार को जब गांव में पड़ताल कराई गई तो आंकड़ा और ज्यादा सामने आया। सूत्रों के मुताबिक करीब तीन हजार जानवर संक्रमित हैं। मौत का आंकड़ा करीब दो हजार का है।
विज्ञापन

जांच के लिए गांवों को भेजी टीमें
पशु चिकित्सा विभाग ने सोमवार को कई गांवों में जांच के लिए टीमें भेजी। कई गांवों में जानवर खुरपका-मुंहपका वायरस से संक्रमित मिले हैं। उनके लिए वैकल्पिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि वैक्सीन न होने के कारण वायरस ज्यादा खतरनाक हुआ है। एंटीबायोटिक दवाओं के साथ घरेलू उपचार के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से बात करके टीमें गांवों में भेजने का कहा है। वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए पशु चिकित्सा विभाग लखनऊ को पत्र भेजा है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

-पुलकित खरे, डीएम
करीब एक हजार से ज्यादा पशु संक्रमित होने की जानकारी मिली है। गांवों में टीमें भेजी हैं ताकि सही आंकड़े मिल सकें। मंगलवार को आईवीआरआई बरेली की टीम भी जांच को आएगी। वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश पशु चिकित्साधिकारियों को जारी कर दिए हैं।
-डॉ. अरविंद कुमार, मुख्य पशु चिकत्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed