फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A ruckus in the veterinary hospital for collecting

उगाही को लेकर पशु चिकित्सालय में हंगामा

Fri, 16 Jun 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 16 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
 उगाही को लेकर एसपी आवास से सटे पशु चिकित्सालय में हंगामा हो गया। खुद को मीडियाकर्मी बताकर पहुंचे एक युवक का मौके पर मौजूद उप-पशु चिकित्साधिकारी से विवाद गहराया गया। जिसके बाद दोनों ओर से मारपीट हुई। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी और कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में खुद को एक समाचार पत्र का संवाददाता बताते हुए प्रदीप सक्सेना ने बताया कि उनको पिछले कई दिनों से पशु चिकित्सालय में आने वाले लोगों से दवा और इलाज के नाम पर सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। इसको लेकर वह शुक्रवार दोपहर को पशु चिकित्सालय पहुंचे। जहां आरोप है कि मौजूदा उप-पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि सुविधा शुल्क लेने की बात को भी स्वीकार किया और कहा कि वह यह सब सीवीओ के कहने पर कर रहे है। मोबाइल तोड़ने का भी आरोप लगाया। इधर उप-पशुचिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रदीप सक्सेना अपने अज्ञात साथियों संग आए और सुविधा शुल्क का आरोप लगाते हुए रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद कार्यालय में रखी पत्रावलियां पलटने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट व जातिसचूक शब्दों का प्रयोग किया। हंगामा बढ़ने पर सूचना एसपी को दी गई। एसपी देवरंजन वर्मा ने सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाल देशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मेडिकल कराया जा चुका है। अधिकारियों से अग्रिम कार्रवाई को लेकर बातचीत की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed