फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A report has been filed against two people of Shahjahanpur in a case of fraud

Pilibhit News: ठगी के मामले में शाहजहांपुर के दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Sep 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against two people of Shahjahanpur in a case of fraud
पूरनपुर। डेयरी की ब्रांच खुलवाने और दूध थोक में खरीदने का झांसा देकर कई लोगों से 20-20 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने गांव गुलड़िया खास निवासी तलविंदर सिंह की ओर से शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव सफौरा निवासी लकी ठाकुर उर्फ मोहित, श्याम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव गुलड़िया खास निवासी तलविंदर सिंह, माधोटांडा थाना के गांव राजपुर सिमरा, थाना घुंघचाई के गांव जगतपुर निवासी हरपेज सिंह, माधोटांडा थाना के गांव मैनी गुलड़िया निवासी निर्मल सिंह, कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगपुर निवासी अमृतपाल सिंह ने रविवार को पुलिस को संयुक्त तहरीर दी थी।
विज्ञापन

दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मधुसूदन दुग्ध डेयरी की ब्रांच उनके घरों में खुलवाने और दूध को थोक मूल्य में खरीदने का झांसा देकर शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव सफौरा के लकी ठाकुर उर्फ मोहित, श्याम सिंह ने सिक्योरिटी के नाम पर 20-20 हजार रुपये कई लोगों ने ठग लिए थे। आरोपी ठगों ने नगर की अशोक कॉलोनी में कार्यालय खोल रखा था। सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने एक दिन पहले गांव मुरादपुर माती निवासी बलजीत सिंह से 20 हजार 300 रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed