{"_id":"682783ec76c83000800b44e6","slug":"a-quack-was-running-a-clinic-in-a-grocery-store-he-was-caught-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136022-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परचून की दुकान में क्लीनिक चला रहा था झोलाछाप, पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परचून की दुकान में क्लीनिक चला रहा था झोलाछाप, पकड़ा
Fri, 16 May 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव टांडा छत्रपति में परचून की दुकान में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घुंघचाई में ग्लोबल लैब में क्लीनिक चलने पर लैब संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने की चेतावनी दी गई।
सीएचसी पूरनपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि गांव टांडा छत्रपति में परचून की दुकान में झोलाछाप के क्लीनिक चलाने की सूचना पर छापा मारा गया। टीम को देखते ही झोलाछाप दवाईयों से भरा थैला लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके झोले में कई दवाइयां मिलीं। बताया कि पकड़े गए झोलाछाप सुरेश कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। यह भी बताया कि घुंघचाई में ग्लोबल लैब में क्लीनिक चलने की सूचना पर छापेमारी कर लैब संचालक को नोटिस दी गई है। दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।