फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A proposal sent after surveying the road leading to the origin of Gomti

गोमती उद्गम स्थल जाने वाली सड़क का दोबारा सर्वे कर भेजा प्रस्ताव

Tue, 05 Apr 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
A proposal sent after surveying the road leading to the origin of Gomti
गोमती उद्गम स्थल जाने वाली लिंक सड़क। संवाद - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए तहसील प्रशासन ने दोबारा सर्वे का कार्य किया है। राजस्व कर्मियों ने सर्वे का कार्य पूरा करने के बाद प्रस्ताव तैयार कर एसडीएम के माध्यम से पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजा है। प्रस्ताव में सड़क को सात मीटर चौड़ा करने की बात शामिल की गई है। जल्द ही बजट मंजूर होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल पर विकास कार्य हो जाने से रौनक काफी बढ़ गई है। रोजाना शाम को आरती का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते जनपद के अलावा दूरदराज से भी गोमती भक्तों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। वाहनों से आने वाले भक्तों को मुख्य मार्ग से उद्गम स्थल तक जाने वाली सड़क के संकरा होने की वजह से परेशानी उठानी पड़ती है। आमने सामने से वाहनों को पार करना मुश्किल होता है। यही वजह रही कि करीब दो माह पूर्व गोमती उद्गम स्थल पहुंचे डीएम पुलकित खरे ने मामले का संज्ञान लिया था। एसडीएम कलीनगर को सर्वे कराकर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। हालांकि उस समय तत्कालीन एसडीएम ने भी सर्वे कार्य कराया था, लेकिन उसपर अमल नहीं हो सका। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि माधोटांडा पूरनपुर मुख्य मार्ग से गोमती उद्गम स्थल जाने वाली लिंक सड़क को चौड़ा करने के लिए दोबारा सर्वे कराया गया है। सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed