फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A procession will today Mohammadi, every inch guard

आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी, चप्पे-चप्पे पर पहरा

Sat, 10 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Sat, 10 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
A procession will today Mohammadi, every inch guard
ड्राोन
 बारहवीं शरीफ के मौके पर रविवार रात हशमत नगर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। बाहरी जिलों से भी बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी को बुलाया गया है। कैमरों से भी निगरानी कराई जाएगी। नई परंपरा डालने एवं खुराफात की कोशिश पर प्रशासन सख्ती से निपटेगा। एक दिन पहले जुलूस को लेकर पुलिस अधिकारी होमवर्क में जुटे रहे। ड्यूटी चार्ट का भी खाका तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

बीते साल जुलूस-ए-मुहम्मदी के दौरान काफी बवाल हुआ था। पुलिस और दरगाह अल्लाहू मियां के सज्जादानशीन हसन मियां कदीरी समर्थकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। गोलीबारी, लाठीचार्ज और पथराव के बाद संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना जारी है। पूर्व में हुए विवाद को देखते हुए प्रशासन खासा अलर्ट है। अधिकारियों की ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है कि सिर्फ एक ही जुलूस हशमत नगर से निकाला जाएगा, जो वर्ष 2014-15 वाले रूट से गुजरेगा। अल्लाहू मियां दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना हसन मियां कदीरी को अलग से जुलूस की अनुमति नहीं दी गई है। वह सिर्फ परंपरागत तरीके से जलसा कर सकेंगे। इधर, सुरक्षा तैयारियों को भी सख्त रखा गया है। जिले के अलावा बाहर से भी काफी संख्या में फोर्स मंगाया गया है। चिन्हित प्वाइंट पर इनकी तैनाती की जाएगी। जुलूस को लेकर दो एएसपी, दस सीओ, 22 थानाध्यक्ष, 131 सब इंस्पेक्टर, 50 हेड कांस्टेबल, 270 कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी लगाई जाएगी। एक सुपर जोन, तीन जोन और 12 सेक्टर बनाए गए हैं। जिनमें पुलिस व मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। इसका ड्यूटी चार्ट तैयार करा लिया गया है। एक दिन पूर्व शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, कोतवाल इंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल जुलूस का रुट देखा। 
विज्ञापन

14 स्थानों पर की जाएगी बैरीकेडिंग
शनिवार को पुलिस महकमे की ओर से बैरीकेडिंग को लेकर भी प्वाइंट चिन्हित कर लिए गए। कुल 14 स्थानों पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिहाज से बैरीकेडिंग कराई जाएगी। इसमें पंजाबियान, फीलखाना, धुनों चौराहा, मोहम्मद वासिल तिराहा, मौर्या बस्ती, अकबर की टाल, बुंदा की डेयरी, शरीफ खां चौराहा, छोटी मार्केट, शेरों वाली मठिया, होली चौराहा आदि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी छतों पर नजर 
पुलिस को दो ड्रोन कैमरे मिले हैं। जिनका प्रयोग पुलिस अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। एक कैमरा हशमत नगर तो दूसरा अल्लाहू मियां दरगाह के पास के इलाके में लगाया जा रहा है। सीओ सिटी अनुराग दर्शन, कोतवाल इंद्र सिंह ने शनिवार दोपहर को कमल्ले चौराहा, बेलो चौराहा आदि इलाकों में जाकर ड्रोन कैमरे की मदद से छतों पर नजर रखी। छतों पर ईंट, पत्थर जमा होने आदि तमाम बिंदुओं पर नजर रखी गई। 


आज फोर्स को किया जाएगा ब्रीफ 
बाहरी जिलों लगभग समस्त फोर्स रविवार सुबह तक जिले में पहुंच जाएगा। इसके ठहरने आदि को लेकर भी इंतजामात स्कूल, होटलों में किए जा रहे हैं। फोर्स को ड्यूटी के दौरान किस तरह से कार्य करना है। इसे लेकर पुलिस लाइन में रविवार दोपहर दो बजे ब्रीफिंग होगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed