फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A particular community expressed protest against making indecent remarks.

Pilibhit News: अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में समुदाय विशेष ने जताया विरोध

Sun, 21 Apr 2024 04:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
A particular community expressed protest against making indecent remarks.
पीलीभीत/मझोला। उत्तराखंड निवासी एक युवक ने समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पता चला तो लोगों ने जुलूस निकालकर विरोध किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हंगामा करने वाले भाग गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के थाना खटीमा क्षेत्र के मझोला गांव निवासी एक युवक ने दूसरे समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार रात को समुदाय विशेष के लोग नाराज हो गए। उन्होंने उत्तराखंड सीमा से लगे थाना न्यूरिया क्षेत्र की मझोला पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप कुमार विश्नोई और मझोला चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर प्रदर्शन कर रहे युवक भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मझोला क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी। उत्तराखंड की खटीमा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद खटीमा पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने उक्त युवक के घर पहुंचकर उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप विश्नोई ने बताया कि थाना खटीमा क्षेत्र के एक युवक सुमित ने दूसरे समुदाय के धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। घटना तीन दिन पुरानी थी। मझोला चौकी क्षेत्र में हंगामा करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed