फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A panel of three doctors will investigate the case of the death of the pregnant woman

Pilibhit News: तीन चिकित्सकों का पैनल करेगा प्रसूता की मौत मामले की जांच

Fri, 25 Jul 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A panel of three doctors will investigate the case of the death of the pregnant woman
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में प्रसव से पहले प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले की जांच तीन विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस ने तीन चिकित्सकों का पैनल बनाकर सीएमओ कार्यालय भेजा है। तीनों चिकित्सक जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौपेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम न्यूरिया के मैदना निवासी नरेशपाल अपनी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी को सीएचसी न्यूरिया से रेफर कराकर प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लाए थे। शाम लगभग छह बजे लक्ष्मी को एमसीएच विंग के प्रसव कक्ष में भर्ती किया गया। रात लगभग नौ बजे प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर समय से ऑपरेशन न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कुछ देर बाद ही परिजन कार्रवाई से पीछे हट गए थे। मामले में सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर को जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने तीन सदस्यीय कमेटी में आर्थो के डॉ. संजीव सक्सेना, एनेस्थीसिया के डॉ. आरएस गंगवार, गायनी के डॉ. केके भट्ट को शामिल किया है। यह तीनों विशेषज्ञ मामले में लापरवाही व स्थिति की जांच कर सीएमओ को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed