{"_id":"671009251624e91eee0d8f44","slug":"a-panel-of-three-doctors-conducted-the-post-mortem-of-the-leopard-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124127-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया तेंदुए का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया तेंदुए का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
पीलीभीत। हरीपुर रेंज के जंगल में मिले तेंदुए के शव का बुधवार को मुख्यालय पर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वालों में तीन चिकित्सक शामिल रहे। इसके साथ ही लगातार दूसरे तेंदुए की मौत के बाद अफसरों ने निगरानी बढ़ा दी है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज के किशनपुर बीट के जंगल में मंगलवार सुबह गश्त के दौरान वनकर्मियों को एक तेंदुए का शव पड़ा मिला था। शव की स्थिति देख बाघ से संघर्ष होने की बात सामने आई थी। जानकारी के बाद अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखने के बाद शव कब्जे में लिया था।
13 दिन में दूसरे तेंदुए का शव मिलने से अफसर गंभीर भी हुए। बुधवार को पीटीआर मुख्यालय में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार, तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
प्रशिक्षु डीएफओ भरत कुमार ने बताया कि मुख्यालय पर तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम करने वाली टीम में विभागीय चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार के अलावा दो अन्य चिकित्सक शामिल रहे। घटना के बाद संबंधित जंगल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।