{"_id":"572b7fd54f1c1b4e345cd6d4","slug":"a-month-later-disposal-school-charge-of-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद निपटा स्कूल का चार्ज संबंधी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद निपटा स्कूल का चार्ज संबंधी विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 05 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का चार्ज संबंधी विवाद एक माह बाद निपटा दिया है।
परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए थे। बीईओ उमेश गौतम ने हबीबुल्ला खां पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रामकिशोर को इस विद्यालय का प्रधानाध्यापक नियुक्त कर दिया था। रामकिशोर ने 11 दिन काम करने के बाद विद्यालय का संचालन करने में असमर्थता जता दी थी, तभी बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर के प्रधानाध्यापक फुरकान अली को इस विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त कर दिया था। फुरकान अली ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह का अभिलेख अधूरा बताकर चार्ज नहीं लिया था और डीएम मासूम अली से शिकायत कर दी थी। डीएम ने बीएसए अंबरीश यादव को आठ मई तक चार्ज संबंधी विवाद निपटाने के निर्देश दिए थे। इस बीच बीएसए के निर्देश पर बिलसंडा के बीईओ डीएल राना और बरखेड़ा के बीईओ लक्ष्मी नारायण गंगवार ने भी विद्यालय आकर विवाद का निस्तारण कराने का प्रयास किया लेकिन विवाद नहीं निपट पाया। इन अधिकारियों ने बीएसए को रिपोर्ट भेजकर कहा था कि गोविंद सिंह और फुरकान अली में वैचारिक मतभेद होने के कारण किसी अन्य शिक्षक को कार्यभार दिया जाए। बीएसए के निर्देश पर बीईओ उमेश गौतम ने बुधवार को परिषदीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक विशाल सक्सेना को परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का चार्ज दिलवा दिया है। इस प्रकार पूरे एक माह बाद इस विवाद का पटाक्षेप हो पाया है।