{"_id":"65b6a32001425570d70b65e4","slug":"a-moneylender-snatched-rs-12-lakh-from-a-female-municipal-employee-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111268-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पालिका की महिला कर्मचारी से सूदखोर ने छीने 12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पालिका की महिला कर्मचारी से सूदखोर ने छीने 12 लाख रुपये
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्याज पर लिए 3.50 लाख रुपये के बदले महिला 14 लाख रुपये सूदखोर को दे चुकी है। आरोप है कि बुधवार को जब महिला अपने फंड के 11.80 लाख रुपये बैंक से निकालकर थैले में रखकर घर जा रही थीं तो सूदखोर थैला छीनकर भाग गया। घर जाकर शिकायत करने पर सूदखोर ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डालचंद निवासी मुन्नी देवी ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उन्होंने मोहल्ले के ही सुदीप धमन वाल्मीकि से 3.50 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। इस एवज में आरोपी ने उनकी नगर पालिका के वेतन की पासबुक भी अपने पास रख ली थी, जिसमें से वह प्रतिमाह 34 हजार रुपये ब्याज के तौर पर ले लेता था। जब वह रिटायर हो गईं तो आरोपी उनको मिलने वाली पेंशन के 24 हजार रुपये में से 21 हजार रुपये प्रतिमाह लेने लगा।
24 जनवरी की दोपहर एक बजे वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अपने रिटायरमेंट के मिलने वाले रुपये 11.80 लाख रुपये निकालने के लिए गईं थीं। इस दौरान आरोपी मिल गया। जब वह रुपये निकालकर बाहर आईं तो आरोपी उनसे रुपये से भरा थैला छीनकर भाग गया। इस पर वह अपने पुत्र के साथ आरोपी के घर के गईं तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह अब तक 14 लाख रुपये सूदखोर को दे चुकी हैं। इसके बाद भी आरोपी ने उनसे 11.80 लाख रुपये छीन लिए हैं। महिला ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।