{"_id":"68f3e36d35e4d97a1c06b678","slug":"a-minibus-going-to-nepal-overturned-injuring-five-people-including-a-pregnant-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-146293-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेपाल जा रही मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी, गर्भवती सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेपाल जा रही मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी, गर्भवती सहित पांच घायल
Sun, 19 Oct 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। उत्तराखंड से नेपाल जा रही मजदूरों से भरी मिनी बस असम हाईवे पर पिपरिया दुलई मोड़ से पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। गर्भवती सहित पांच नेपाली घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गर्भवती सहित तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसा शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। मिनी बस हिमाचल प्रदेश के शिमला से नेपाल जा रही थी। मिनी बस में 22 नेपाली यात्री सवार थे। यह लोग दीपावली पर अपने घरों को लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरिया दुलई चौराहा पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से बस के अंदर से घायल यात्रियों को निकलवाकर सीएचसी भिजवाया। घायल होने वालों में नेपाल के जागरकोर्ट के रघुवीर की पत्नी मुसरा (40), जिला जागर कोट के बहेरी नगर पालिका भोट निवासी मनवीर की पत्नी पार्वती (35), इसी गांव के भरत की गर्भवती पत्नी निरूता (25), नेपाल के जिला बंकी के खुजरा नगर पालिका के दिल बहादुर (50), उनकी पत्नी ईश्वरी (40) शामिल हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से मुसरा, पार्वती व निरूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्रेन से बस को सीधा कराकर अन्य यात्रियों गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- --