फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A march was taken out demanding an international court trial for the murder of 165 girls.

Pilibhit News: मार्च निकालकर 165 बच्चियों की हत्या पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में मुकदमा चलवाने की मांग

Sun, 08 Mar 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 08 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A march was taken out demanding an international court trial for the murder of 165 girls.
पूरनपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की कार्यकर्ताओं ने अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर में मार्च निकालकर एप्सटीन फाइल में सामने आए बच्चियों के दरिंदो को सजा दिलाने, ईरान के स्कूल में अमेरिका और इजराइल की ओर से मिसाइल हमला कर 165 बच्चियों की हत्या पर रोष व्यक्त किया। मार्च में शामिल महिलाओं ने बच्चियों के प्रतीक स्वरूप हाथों में गुड़िया लेकर ट्रंप और नेतन्याहू पर अंतर राष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की मांंग की।
विज्ञापन


नगर के भाकपा (माले) कार्यालय से शुरू हुआ मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होकर स्टेशन चौराहा पर पहुंचा। एपवा की ब्लॉक संयोजक मारिया के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। स्टेशन चौराहा पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि एप्सटीन फाइल में जो बच्चियों के साथ दरिंदगी उजागर हुई है, वह इंसानियत पर कलंक है। आशा यूनियन की जिलाध्यक्ष इदरीशन ने आशा कार्यकर्ताओं सहित सभी स्कीम के वर्कर्स को सुरक्षा और न्यूनतम वेतन के साथ ही राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की। मार्च में मुन्नी बेगम, नूर बी, खुशबू देवी, नसीम, शाहिदा, आलिया बेगम आदि भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed