{"_id":"6a7e17611c0cb85dd8082667","slug":"a-leopard-reached-outside-the-house-and-killed-a-calf-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166565-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर के बाहर पहुंचे तेंदुए ने बछड़े को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर के बाहर पहुंचे तेंदुए ने बछड़े को मार डाला
विज्ञापन
शोर पर अधखाया शव छोड़कर खेतों की ओर भागा, फैली दहशत
पूरनपुर। गांव जगतपुर के समीप चहलकदमी कर रहे तेंदुए ने गांव रसूलपुर में राजकुमार के घर के बाहर बंधे बछड़े को मार डाला। शोर पर तेंदुआ उसका अधखाया शव छोड़कर खेतों में चला गया। खुटार रेंज की पहुंची टीम को तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं।
घटना बुधवार आधी रात की है। बुधवार को दिन में गांव जगतपुर-कुर्रैया मार्ग पर गांव जगतपुर के समीप सड़क किनारे बैठे तेंदुए को देखकर राहगीरों ने शोर किया था। तब तेंदुआ खेतों में चला गया था। गांव जगतपुर से करीब एक किलोमीटर दूर गांव रसूलपुर में रात को तेंदुआ आबादी मेें घुस गया। गांव के राजकुमार के घर के बाहर बंधे बछड़ा को उसने मार दिया और उसका मांस खाने लगा। आहट पर हुए शोर-शराबा पर तेंदुआ बछड़े का अधखाया शव छोड़कर खेतों में चला गया।
सूचना पर खुटार की सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। खुटार रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि जंगल में बाघ होने के चलते तेंदुए जंगल के बाहर अक्सर आ जाते है। तेंदुए की चहलकदमी को लेकर गांव के लोगों को सचेत रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
--
पिंजरे में पकड़ी गई मादा तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ
पूरनपुर। गांव कजरी निरंजनपुर की गोशाला के समीप पिछले कई दिनों से चहलकदमी कर रही मादा तेंदुआ बुधवार को पिंजरा मेें फंस गई थी। उसे खुटार रेंज में रखा गया है। खुटार रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि डेढ़ वर्षीय मादा तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि मादा तेंदुआ को उच्च अफसरों की स्वीकृत मिलने के बाद बताए गए स्थान पर छुड़वाया जाएगा। तेंदुआ को छोड़ने को अभी उच्च अफसरों की स्वीकृत नहीं मिली है।