फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A grocery merchant was injured by a knife attack near the CO's office.

Pilibhit News: सीओ कार्यालय के पास चाकू से प्रहार कर किराना व्यापारी को किया घायल

Thu, 07 May 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A grocery merchant was injured by a knife attack near the CO's office.
चाकू लगने से घायल अशफाक -संवाद
बचाने की कोशिश पर व्यापारी के पुत्र को जमीन पर गिराकर पीटा
विज्ञापन

पूरनपुर। रंजिशन किराना व्यापारी पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी अशरफ को जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर घायल कर दिया गया। बचाने की कोशिश में उनके पुत्र को जमीन पर पटककर बेरहमी से पिटाई की गई। शोर-शराबा पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।

घटना बुधवार को दिन में करीब तीन बजे ब्लाॅक रोड पर सीओ कार्यालय के समीप हुई। अशरफ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि चार-पांच दिन पहले उसके पुत्र रेहान का गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के इमरान और अहरान से जिम में विवाद हो गया था। बुधवार को ब्लाक रोड स्थित अपनी किराना की दुकान पर पुत्र के साथ बैठा था। इस दौरान आए दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बचाने पर पुत्र रेहान को जमीन पर पटककर बेहरमी से पीटा। शोर-शराबा पर लोगों की भीड़ लगने लगी। एकत्र हुए लोगों ने बमुश्किल उसे और उसके पुत्र को बचाया।
विज्ञापन

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ को हिरासत में लिया है। साथ ही घायल अशरफ का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि अशरफ की ओर से इमरान और उसके सगे भाई अरहान के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed