फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A girl was raped, her family filed a report against the young man

Pilibhit News: युवती से दुष्कर्म, परिजनों ने दर्ज कराई युवक के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 05 Aug 2024 03:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
A girl was raped, her family filed a report against the young man
बरखेड़ा। खेतों की और जा रही युवती को एक युवक ने पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 दिसंबर 2023 को उसकी पुत्री खेतों की ओर जा रही थी। इस दौरान एक युवक वहां पहुंच गया और पुत्री को गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दहशत के चलते पुत्री ने घटना की किसी को जानकारी नहीं दी। पुत्री गर्भवती हुई तो मामला खुला। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। घर में घुसकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक व्यक्ति उसपर गलत नीयत रखता था। मोबाइल कॉल कर अश्लील बातें कर तंग करता था। आरोप है कि तीन मई 2024 की शाम वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी घर में घुस गया और तमंचा दिखाकर उसे डराया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर आए और आरोपी को पकड़ लिया। कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग घर में डंडे लेकर घुस आए और आरोपी को जबरन छुड़ाने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed