फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A girl adamant about marriage reached her lover's house

Pilibhit News: शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर पहुंची

Mon, 29 Jan 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
A girl adamant about marriage reached her lover's house
पूरनपुर। गैर जिले की युवती गांव भगवंतापुर में प्रेमी के घर आ धमकी। सूचना पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को कोतवाली बुलवाया। घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर के एक युवक की बहन शाहजहांपुर के गांव जिंदपुरा में ब्याही है। युवक का बहन के घर आना-जाना था। इस दौरान गांव जिंदपुरा की युवती का युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती शनिवार शाम को अपने प्रेमी के घर गांव भगवंतापुर आ धमकी। युवती के परिजन रविवार को कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को कोतवाली बुलाया। कोतवाली में भी युवती अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना पर युवती और उसके प्रेमी को कोतवाली बुलवाया गया था। युवती अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर दोनों को अपने-अपने घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed