फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A gas pipe caught fire, a woman died after getting caught in it

Pilibhit News: गैस पाइप में लगी आग, चपेट में आकर महिला की मौत

Wed, 18 Dec 2024 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
A gas pipe caught fire, a woman died after getting caught in it
गांव भगा मोहम्मद गंज गांव में घर में लगी आग। स्रोत: ग्रामीण
पीलीभीत। चाय बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर की पाइप में आग लगने से चपेट में आईं गांव भगा मोहम्मद गंज निवासी पप्पू की पत्नी सोमवती (50) की मौत हो गई। महिला के भाई ने जीजा पर ही हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच की। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि सोमवती (50) सोमवार की शाम घर पर अकेली थीं। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। चाय बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर का पाइप फटने से आग लग गई। सोमवती भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। शोर-शराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला के पति और अन्य परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी आ गई। पुलिस ने परिजनों के साथ ही पड़ोसियों से भी बातचीत की। मौके से साक्ष्य जुटाए। सोमवती के भाई ने अपने जीजा पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed