फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A four-member team will investigate the accident caused by the high-tension line.

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन से हुए हादसे की चार सदस्यीय टीम करेगी जांच

Tue, 09 Jun 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A four-member team will investigate the accident caused by the high-tension line.
गौनेरी गांव में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय, जिलेभर में झूलते तारों का सर्वे कराने के मिले निर्देश
विज्ञापन


पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के गौनेरी गांव के पास हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों के निजी बस की छत से छू जाने से बस चालक और उसके पुत्र की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने घटना की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित करते हुए जल्द रिपोर्ट तलब की है। वहीं, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में झूलते और जर्जर बिजली तारों का सर्वे कर उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरी में रविवार देर रात हुए हादसे ने ग्रामीण और मृतक के परिजनों को झकझोर दिया। बरातियों को उतारने के बाद निजी बस को बैक करते समय हाईटेंशन लाइन के झूल रहे तारों से बस की छत छू गई थी। इससे बस चालक सज्जन खां (56) और उनके 16 वर्षीय पुत्र सुब्हान की मौत हो गई थी। दोनों शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारूख के निवासी थे। घटना के बाद गौनेरी गांव के ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। टीम में एसडीएम सदर, सीओ सदर, एआरटीओ व अधीक्षण अभियंता (विद्युत) को शामिल किया गया है। डीएम ने टीम को हादसे के कारणों, परिस्थितियों और संभावित जिम्मेदारियों की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर झूलते और जर्जर बिजली तारों का सर्वे कराने और आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए पिता-पुत्र
हादसे में जान गंवाने वाले सज्जन खां और उनके पुत्र सुब्हान के घर सोमवार को मातम पसरा रहा। रविवार रात पोस्टमाॅर्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचे। सोमवार सुबह से ही मोहल्ले और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे नम आंखों और गमगीन माहौल के बीच पिता-पुत्र को मोहल्ले के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed