फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A few steps away from the police post, there was a fight and an attack with a sword.

Pilibhit News: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर मारपीट, तलवार से किया हमला

Thu, 29 Feb 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
A few steps away from the police post, there was a fight and an attack with a sword.
विवाद में तीन लोग घायल, पुलिस ने चार को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मझोला। मामूली विवाद में मझोला चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने तलवार निकालकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगाें को हिरासत में लिया है।
थाना न्यूरिया की मझोला पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर बुधवार सुबह दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर बहस चल रही थी। इस दौरान अन्य लोग भी एकत्र हो गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार से हमला कर दिया। दो युवक घायल हो गए। विवाद से बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया और चौकी ले आई। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप विश्नोई ने बताया कि चारों आरोपी सुखवीर सिंह, जसवीर सिंह, सर्वजीत सिंह व जगजीत सिंह निवासी कस्बा मझोला का शांतिभंग में चालान किया गया है। तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed