फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A farmer returning in his tractor-trolley was robbed of Rs 10,000 and his mobile phone.

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से लौट रहे किसान से 10 हजार रुपये और मोबाइल की लूट

Wed, 08 Apr 2026 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A farmer returning in his tractor-trolley was robbed of Rs 10,000 and his mobile phone.
दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

पूरनपुर। गेहूं घर पहुंचाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से लौट रहे किसान को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने किसान से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। इससे पहले बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने किसान गांव सबलपुर खास के अमित वर्मा की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


घटना सोमवार देर शाम को गांव भायपुर के समीप की है। गांव सबलपुर खास निवासी किसान अमित वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि छह अप्रैल को नए घर पूरनपुर से ट्रैक्टर-ट्राॅली से गेहूं छोड़ने गांव के घर में गया था। वापस ट्रैक्टर-ट्राॅली से लौटने पर रास्ते में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचा के बल पर उन्हें रोक लिया। उसके पास से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना की जानकारी उसने परिजन को दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरू कराई गई है। प्रथम दृष्ट्या घटना संदिग्ध लग रही है। संवाद
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed