{"_id":"6706c30c4677a112a80fcdc4","slug":"a-deadly-attack-was-made-on-the-businessman-after-entering-the-shop-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123773-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुकान में घुसकर व्यापारी पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुकान में घुसकर व्यापारी पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
पीलीभीत। रुपये का तकादा करने से नाराज दो भाइयों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ दुकान में घुसकर पहले अभद्रता की। विरोध करने पर व्यापारी व उसके साथी पर जान से मारने की नीयत से राॅड से हमला कर दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्लाशाह लाल रोड निवासी मोहम्मद आशिक ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी लाल रोड पर बैल्डिंग की दुकान है। दुकान से कुछ दूरी पर राहुल व आशीष लोधी निवासी मोहल्ला थान सिंह की रेडीमेड की दुकान है। कुछ दिन पूर्व उक्त दोनों भाइयों ने उससे चार हजार रुपये कीमत की लोहे की एक खिड़की बनवाई थी।
इसके लिए उसे 1500 रुपये भी दिए गए। खिड़की बनाने के बाद दोनाें भाइयों को दे दी गई। शेष बचे रुपये के लिए तकादा कराया तो दुकान पर आकर बात करने को कहा।
आरोप है कि नौ दिसंबर 20232 की शाम राहुल और आशीष हाथों में लोहे की रॉड लेकर दो अन्य साथी शिवम और सूरज के साथ उसकी दुकान में घुस आए और अभद्रता करने लगे। खुद को सत्ताधारी पार्टी का सक्रिय सदस्य बताकर धमकाया।
विज्ञापन
विरोध करने पर उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुकान पर काम करने वाले शोयब भी घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव कराया। आरोपी जेब में रखी नकदी भी छीन ले गए। शिकायत करने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।