{"_id":"6894f8b5679f31544206d648","slug":"a-crocodile-dragged-away-a-young-man-who-was-going-to-the-farm-with-his-father-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141433-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीलीभीत में पिता के सामने बेटे को खींच ले गया मगरमच्छ, रास्ते पर बह रहे पानी से गुजर रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीलीभीत में पिता के सामने बेटे को खींच ले गया मगरमच्छ, रास्ते पर बह रहे पानी से गुजर रहा था युवक
Fri, 08 Aug 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:34 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पूरनपुर क्षेत्र में पिता के साथ खेत पर जा रहे युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। 24 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चला है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मोहन सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पिता और चचेरे भाइयों के साथ सोयाबीन फसल की रखवाली करने खेत पर जा रहे गांव राघवपुरी निवासी मोहन सिंह (32) को रास्ते से मगरमच्छ खींच ले गया। आहट पर आगे चल रहे पिता और उसके चचेरे भाइयों ने शोर-शराबा किया। मगर मगरमच्छ युवक को खींचकर गहरे पानी में ले गया। मोहन सिंह की तलाश में गांव के तमाम लोग पहुंचे। मगर उसका सुराग नहीं लग सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे के बाद की है। प्रधान पति मंगू सिंह ने बताया कि गांव निवासी संतराय सिंह ने गांव से कुछ दूरी पर खेत में सोयाबीन की फसल लगा रखी है। बुधवार शाम संतराय सिंह अपने पुत्र मोहन सिंह और भतीजे जगदीश सिंह, गुरजीत सिंह के साथ खेत की रखवाली करने जा रहे थे। रास्ते में करीब चार फुट बह रहे पानी से संतराय और उसके दोनों भतीजे आगे निकल गए। मोहन सिंह उनके पीछे चल रहा था।
यह भी पढ़ें- प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद: प्रेमिका पर दोस्त के बेटे से शादी का बनाया था दबाव, विरोध पर मार डाला
विज्ञापन
इस दौरान आए मगरमच्छ ने मोहन सिंह को दबोच लिया। आहट पर उसके पिता और चचेरे भाइयों ने शोर-शराबा किया। मगर तब तक मगरमच्छ उसके पुत्र को गहरे पानी में खींच ले गया। प्रधान के पति ने बताया कि शोर कर रहे लोगों को मगरमच्छ की आहट मिली। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी तमाम लोग मोहन सिंह की तलाश में घटना स्थल के समीप पहुंचे। मगर उसका सुराग नहीं लग सका। मोहन सिंह चार भाइयों में छोटा और विवाहित था। उसके एक चार साल की पुत्री भी है।