{"_id":"66bd14b8fedb69255e0121c4","slug":"a-class-2-student-was-molested-by-an-e-rickshaw-driver-from-another-community-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120980-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कक्षा दो की छात्रा से दूसरे समुदाय के ई-रिक्शा चालक ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कक्षा दो की छात्रा से दूसरे समुदाय के ई-रिक्शा चालक ने की छेड़खानी
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूल से घर आ रही कक्षा दो की छात्रा से दूसरे समुदाय के ई-रिक्शा चालक ने छेड़खानी की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंची छात्रा ने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। स्कूल की ओर से संचालित ई-रिक्शा से पुत्री रोजाना स्कूल आती-जाती है। आरोप है कि मंगलवार को छुट्टी के बाद करीब दो बजे वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के ई-रिक्शा चालक ने पुत्री को अपनी सीट के पास बैठाया और छेड़खानी की। बिरयानी खिलाने का लालच दिया, साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घर आने पर पुत्री बुरी तरह रोने लगी। मां के पूछने पर पूरे मामले की जानकारी दी। बुधवार को परिजन सुनगढ़ी थाने पहुंचे और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ई-रिक्शा भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
--
घटना की जानकारी होने के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी शमीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।
- दीपक चर्तुवेदी, सीओ सिटी