फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A celebration in the district of Sant Ravidas Jayanti

जिले में धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती

Mon, 22 Feb 2016 11:41 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 22 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय बापू छात्रावास में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. विपिन नीरज ने कहा कि संत रविदास ने अंध विश्वास का विरोध करते हुए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास जातियों के बंटवारे के विरोधी थी और केवल मनुष्य जाति के उत्थान की बात करते थे। इस मौके पर रामनिवास, श्यामलाल गौतम, श्रीराम कोरी, राजेश गौतम, ईश्वर दयाल, महेंद्र पाल सिंह, चंद्रशेखर, अजय कुमार, मनोज कोहली, लालता प्रसाद, जसवीर सिंह, सूर्य प्रकाश, रामाधार सहित कई लोग थे। उधर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर महासंघ ने नकटदाना स्थित कार्यालय पर संत रविदास जयंती मनाई। विकास वाल्मीकि ने कहा कि संत रविदास का पूरा जीवन अंध विश्वास, पाखंड, भेदभाव, जाति प्रथा सहित विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करने में बीता। यहां मुलायम सिंह, बिट्टन लाल, प्रदीप वाल्मीकि, रामेश्वर वाल्मीकि, सुखदेव, शैलेष, मोहित, वाल्मीकि, दिनेश वाल्मीकि, धमेंद्र, जसवंत, धर्मपाल, रमेश चंद्र, सोनू वाल्मीकि, विजयपाल, नन्हेंबाबू, आलोक भारती सहित कई लोग थे।
पूरनपुर। जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा के निवास में संत रविदास का जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। इससे पूर्व सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सच्चिदानंद वर्मा, नन्हें बाबा, राजाराम गौतम, महेश गौतम, विनोद शर्मा, सत्य प्रकाश भार्गव, उमाशंकर, बुद्धसेन लाल थे।
विज्ञापन

बीसलपुर। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री चंद्रशेखर गंगवार ने कहा कि संत रविदास ने समाज को सत्य के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया था। बैठक में प्रेमसागर पटेल, जितेंद्र राठौर, जगदीश गंगवार, महेश पाल दिनकर, हरप्रसाद, रामरतनलाल, मनोज गंगवार, प्रदीप गंगवार, परमेंद्रनाथ गांधी, प्रेमपाल वर्मा, वीरेंद्र गंगवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed