{"_id":"68ebf15006280e4df108c933","slug":"a-case-has-been-filed-against-the-father-and-four-others-for-getting-their-minor-daughter-married-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-145881-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाबालिग बेटी की शादी कराने पर पिता समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाबालिग बेटी की शादी कराने पर पिता समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में नाबालिग पुत्री की शादी कराने के मामले में पुलिस ने पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई जिला प्रोबेशन अधिकारी की संस्तुति पर की गई है।
थाना गजरौला में तैनात एसएसआई मोहम्मद आरिफ ने बताया कि ग्राम मकतूल निवासी प्रमोद कुमार ने 12 जून 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री सुधा की शादी आठ जून 2025 को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खननका निवासी मनोज कुमार पुत्र श्रीकृष्ण के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बरेली जनपद के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के ग्राम सिठौरा निवासी सोनू उर्फ सुनील उसकी पुत्री को बहलाकर ले गया था।
मामले की विवेचना के दौरान जब सुधा के शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचे गए तो उसकी जन्मतिथि 12 जुलाई 2009 पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि विवाह के समय वह नाबालिग थी। इस आधार पर संबंधित मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच में यह भी पाया गया कि प्रमोद कुमार ने अपनी नाबालिग पुत्री की शादी की थी। इस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्रोबेशन अधिकारी की संस्तुति के बाद प्रमोद कुमार, गोदावरी, मनोज कुमार और अन्य के खिलाफ नाबालिग की शादी कराने और करवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।