{"_id":"69c6dab83b3301780d0767df","slug":"a-campaign-will-be-launched-in-april-for-the-fitness-of-school-vehicles-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-156279-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल वाहनों की फिटनेस के लिए अप्रैल माह में चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल वाहनों की फिटनेस के लिए अप्रैल माह में चलेगा अभियान
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूली वाहनों के फिटनेस और अन्य प्रपत्रों की जानकारी के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही निगरानी पोर्टल बनाया जाएगा। डीएम ने बीएसए व डीआईओएस को पत्र जारी किया है। इसमें अप्रैल में विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर शासन स्तर से गंभीरता बरती जा रही है। ऐसे में स्कूली वाहनों से जाने वाले बच्चों को भी सुरक्षित सफर कराने पर जोर दिया जा रहा है। स्कूलों वाहनों की निगरानी कर उनका सही से संचालन कराए जाने के निर्देश भी जारी हुए हैं। इसको लेकर शुक्रवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की ओर से बीएसए और डीआईओएस को पत्र जारी किया है। इसमें विद्यालयों में अब निगरानी पोर्टल को तैयार किया जाएगा।
स्कूलों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। इसमें विद्यालय के अधिकारी सहित मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
इसके साथ ही निगरानी पोर्टल को विकसित कर परिवहन प्रणाली की निगरानी, सत्यापन सुरक्षा मानक आदि को बिंदुवार अपलोड किया जाएगा। विद्यालय में समय पर परिवहन मानकों को लेकर बैठक कराई जाएगी। वहीं, एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर वाहनों के सुरक्षा मानकों का परीक्षण कर उनमें सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डीएम स्तर से पत्र जारी हुआ है। एक अप्रैल से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में निगरानी पोर्टल को विकसित कराया जाएगा। संवाद