फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पवित्र सावन मास की अंतिम सोमवार को शिवभक्तों को जोश सिर चढ़कर बोला। मंदिरों में बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे और शंख व घंटो की आवाजें गूंजती रहीं। भक्तों ने अपने आराध्य देव पर बेलपत्र, फल, फूल व दूध चढ़ाया और कावंड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिरों में पहुंचे। ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर, स्टेशन रोड स्थित अर्द्धनारीश्वर मंदिर और बाग गुलशेर खां स्थित दूधिया मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें भोलेनाथ के दर्शन को लग गई थीं। भीड़ में लगे श्रद्धालु बोल बम और हरहर देव के जयकारें लगाकर लोगों में जोश भरते देखे गए। भक्तों की पूजा अर्चना के साथ ही कछला और हरिद्वार से बड़ी संख्या में गंगा लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान कई लोगों ने कांवड़ की आरती भी की। सावन के अंतिम सोमवार की पूजा अर्चना शांतिपूर्वक संपन्न कराने को मंदिरों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात रही। एसपी सोनिया सिंह ने गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

पूरनपुर। सावन के आखिरी सोमवार को नगर सहित क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। इसके चलते नगर के देवीस्थान मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, सीताराम मंदिर के अलावा सिरसा जंगल में स्थित एकोहत्तरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों ने शिव लिंग पर बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि चढ़ाए। कई श्रद्धालु गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर में पूजा करने को भी रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मांगीं। शाम को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भजन कीर्तन किए। गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने गुलेश्वर नाथ मंदिर में चढ़ाया। कई शिवभक्त गंगाजल चढ़ाने के बाद गोला गोकर्णनाथ रवाना हुए। दियोरिया के टीबरीनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
चुर्रासकतपुर। कस्बा वासियों ने बीसलपुर-बरेली हाईवे से गुजरने वाले कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कस्बे के लोगों ने कांवड़ियों को जलपान भी कराया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा।


शिव भजनों पर रात भर डूबे रहे कांवड़िये
पीलीभीत। सावन में कछला और हरिद्वार से गंगा जल लेकर रविवार शाम को पहुंचे कांविड़यों के ठहरने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भोला कांवरिया संघ की ओर से व्यवस्था की गई। शिवभक्तों के रहने खाने के साथ रात को भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें बहराइच से आए भजन गायक पंकज निगम ने भोले का गुणगान कर शिवभक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान मथुरा एवं वृंदावन से आई मंडली कई आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या के इस कार्यक्रम में रातभर लोग मस्त होकर शिवभक्ति में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed