{"_id":"122-97762","slug":"Pilibhit-97762-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर और पूरनपुर एसडीएम बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर और पूरनपुर एसडीएम बदले
Pilibhit
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ने बीसलपुर के नए एसडीएम की तैनाती कर बीसलपुर में तैनात एसडीएम को पूरनपुर भेजा है। पूरनपुर में तैनात एसडीएम डॉ. वैभव शर्मा का पिछले दिनों मुजफ्फरनगर स्थानांतरण हो गया था। उनके स्थान पर बरेली से रजनीश राय को भेजा गया था। शनिवार को रजनीश राय पीलीभीत पहुंचे। इस पर डीएम ने उन्हें बीसलपुर में तैनाती देकर वहां तैनात एसडीएम संजय कुमार को पूरनपुर भेज दिया है। पूरनपुर में तैनात डॉ. वैभव कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया।