{"_id":"122-96217","slug":"Pilibhit-96217-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग के छापे में 80 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग के छापे में 80 लीटर शराब बरामद
Pilibhit
Updated Thu, 19 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। आबकारी टीम ने पुलिस के साथ पूरनपुर क्षेत्र में छापेमारी कर 80 लीटर कच्ची शराब, भारी मात्रा में लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से आठ लोगों को पकड़ा गया। जिसमें छह को मौके से जमानत देकर दो महिलाओं को जेल भेजा गया है।
आबकारी निरीक्षक ओमकार सिंह व बख्तावरउर हनीफ के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबलापुर, मोहनपुर, पड़रिया, कढ़ेरचौरा में कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सभी गांव से 80 लीटर शराब बरामद की साथ ही 600 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण पकड़े। पड़रिया गांव में राधारानी और मोहनपुर में रामबेटी को शराब बनाते पकड़े जाने पर टीम ने मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया जबकि छह अन्य लोगों को वृद्ध होने के लाभ देकर मौके पर ही जमानत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन