{"_id":"122-94249","slug":"Pilibhit-94249-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी कुर्सियां देख भड़के डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी कुर्सियां देख भड़के डीआरएम
Pilibhit
Updated Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक कक्ष की कुर्सियां टूटी-फूटी मिलने पर नाराजगी जताई।
मंडल रेल प्रबंधक रूहेलखंड एक्सप्रेस से विशेष सैलून से यहां पहुंचे और पूछताछ कक्ष, टिकट विंडो आदि का निरीक्षण किया। यहां सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूछताछ की। इस पर स्थानीय रेल अफसरों ने सीसी कैमरे न लगे होने की जानकारी दी। बताया कि यह पंफलेट जीआरपी द्वारा लगाए गए हैं। रिजर्वेशन काउंटर और साइकिल स्टैंड की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कार पार्किंग की व्यवस्था न मिलने पर उन्होंने पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने डॉरमेट्री और भोजनालय में पहुंचकर साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था को भी परखा। बाद में स्टेशन अधीक्षक कक्ष में पहुंचे। यहां टूटी-फूटी कुर्सियां मिलने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से नाराजगी जताई। यहां उन्होंने रेल अफसरों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीआरएम अपने विशेष सैलून से बरेली केलिए रवाना हो गए। इस मौके पर सीनियर डीसीएम अशोक भाटिया, आरपीएफ कंमाडेंट एमएस राना, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, सतीश कुमार, इंसपेक्टर आरपीएफ केशव सिंह समेत कई रेल अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
फिश प्लेट खोलना बड़ी साजिश: डीआरएम
पूरनपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास पांच जोड़ी फिश प्लेट खोलने की घटना को डीआरएम सीएम जिंदल ने बड़ी साजिश बताया। कहा कि अभी तक मामला चोरी का होना प्रकाश में आया है लेकिन इन चोरों के पीछे भी कोई हो सकता है जो इनका फायदा उठाकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते हैं। इससे डिरेलमेंट जैसी बड़ी घटना घट सकती थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरनपुर में मालगोदाम निर्माण को हरी झंडी दी जा चुकी है। पीलीभीत में मालगोदाम निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं।