{"_id":"122-93163","slug":"Pilibhit-93163-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी महिला की मौत, हत्या का आरोप
Pilibhit
Updated Tue, 06 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। महिला के भाई ने दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
सीतापुर के थाना हरगांव के गांव बरोआ निवासी इमरान खां ने बताया कि उसकी बहन महजबी बेगम को क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूप सिंह निवासी एक व्यक्ति बहला-फुसला कर करीब दो साल पहले भगा लाया था। लोकलाज के चलते उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। आरोप है कि शादी शुदा आरोपी युवक ने गलत ढंग से उसकी बहन से शादी कर दी। करीब सात माह पूर्व से महजबी बेगम का दहेज में दो लाख की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इसकी शिकायत पर उसने बहन के ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि मांग पूरी न होने के चलते कल रविवार को महजबी को पीटकर जिंदा जला दिया गया। रविवार को महजबी को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इमरान ने बताया कि सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचने पर आरोपी अस्पताल में नहीं मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे सौंप दिया।
इमरान खां ने सीओ से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इमरान ने महजबी के पति, सास, ससुर, देवर, शौत के पुत्र के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।