{"_id":"122-92450","slug":"Pilibhit-92450-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर रेलमार्ग पर फेल हुआ सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर रेलमार्ग पर फेल हुआ सिग्नल
Pilibhit
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टनकपुर रेल मार्ग पर लगा आउटर सिग्नल फेल हो जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। जानकारी होने पर स्टाफ ने ट्रेनों को पायलट कर सिग्नल से पास से किया।
पीलीभीत से चलकर टनकपुर जाने वाली ट्रेन सुबह करीब 10 बजे जब चलने को तैयार हुई तो उस लाइन पर लगा आउटर सिग्नल फेल हो गया। ऐन वक्त पर सिग्नल फेल होने से संचालन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मैनुअल व्यवस्था की गई और एक कर्मचारी को लगाकर ट्रेनों को पायलट कर सिग्नल से पास कराया गया। इससे टनकपुर जाने वाली ट्रेन करीब 20 मिनट देरी से चली। सायं चार बजे तक खराब को दूर किया जा सका। जिससे शाम की ट्रेनों का संचालन नियमित हो सका। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजरायल ने बताया तकनीकी फाल्ट आ गया था जिसे ठीक करा लिया गया है। ट्रेनों के संचालन में कोई विशेष दिक्कत नहीं हुई।