फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जमीन के विवाद में युवक की हत्या

जमीन के विवाद में युवक की हत्या

Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 02 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव सबलपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसमें एक ओर से गांव के ही 35 वर्षीय बबलू अग्निहोत्री पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इससे दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। इसको लेकर पुलिस को महिलाओं ने खदेड़ दिया। सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लिया है। देर रात तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव सबलपुर निवासी बबलू अग्निहोत्री का उसके परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब एक साल पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। तब पुलिस ने दोनोें पक्षों में समझौता करा दिया था। हालांकि इस समझौता से दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर ही कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। इधर, शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे फिर दोनोें पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर बबलू की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसआई ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक पक्ष की महिलाएं पुलिस को देखते ही भड़क गई। महिलाओं का कहना था कि इससे पहले भी कई बार विवाद हुआ। पुलिस ने मात्र समझौता कराने का प्रयास किया। अगर पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो बबलू की जान नहीं जाती। महिलाएं पुलिस टीम से मारपीट करने पर उतारू हो गईं। इस पर पुलिस को बैरंग होना पड़ा। सूचना पर सीओ रमेश बाबू यादव और इंस्पेक्टर सुबेदार सिंह के साथ गांव पहुंचे और किसी तरह आक्रोशित महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ रमेश बाबू यादव ने बताया कि बबलू की जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने बांका से काटकर हत्या की है। शव को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली पूरनपुर के गांव सबलपुर में हत्या की सूचना मिली है। पुलिस अभी मौके पर छानबीन कर रही है। सभी तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
एन कोलांची, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed