{"_id":"122-87218","slug":"Pilibhit-87218-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Pilibhit
Updated Wed, 12 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघचाई। साधन सहकारी समिति सिकराना में खाद न मिलने का आरोप लगाते हुए जितौरिया गांव के किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र खाद न मिलने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
जितौरिया गांव के लोगों ने खाद न मिलने का आरोप लगाते हुए समिति पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समिति से खाद लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। आरोप है कि खाद किसानों को न देकर कालाबाजारी की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों मेें राजराम, लाल बहादुर, लालजीत, महेश, प्यारे लाल, छविनाथ, अरविंद कुमार, राजपाल, दयाराम, मुनीष कुमार आदि थे। उधर, समिति सचिव प्रमोद शुक्ला ने आरोपों को निराधार बताया है और कहा समिति पर पर्याप्त खाद का स्टाक है। जितौरिया के कई किसानों को हाल में ही खाद दी गई है।