{"_id":"122-73074","slug":"Pilibhit-73074-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर व्यापारी का शव घर पहुंचा, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डवेयर व्यापारी का शव घर पहुंचा, कोहराम
Pilibhit
Updated Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए हार्डवेयर व्यापारी का शव सोमवार की देरशाम घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव यात्रा में तमाम लोग शामिल हुए। शोक में नगर की हार्डवेयर की दुकानें बंद रही।
मालूम हो कि मोहल्ला गनेशगंज निवासी हार्डवेयर व्यापारी विजय खंडेलवाल की 19 जुलाई की तड़के मथुरा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। हार्डवेयर व्यापारी का शव सोमवार की देरशाम उनके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।
मंगलवार को गमगीन माहौल में शव की अंत्येष्टि नगर के शेरपुर रोड स्थित शमशान घाट में की गई। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र संजय खंडेलवाल ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में तमाम प्रमुख लोग शामिल हुए। शोक में नगर की हार्डवेयर की दुकानें दोपहर बाद तक बंद रही।