फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   समस्याओं के विरोध में पालिका कर्मियों ने ठोके ताले, किया प्रदर्शन

समस्याओं के विरोध में पालिका कर्मियों ने ठोके ताले, किया प्रदर्शन

Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका कर्मचारियों ने बकाया देयों समेत अन्य मांगों को लेकर पालिका कार्यालय में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पालिका कार्यालय में ताले जड़ दिए और प्रदर्शन किया। वहीं सफाई मजदूर महासंघ कार्यकर्ताओं ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद में कर्मचारी बकाया देयों के भुगतान, छठे वेतनमान का एरियर और लेखाकार के कार्य के प्रति लापरवाही को लेकर लामबंद हुए। कर्मचारी पालिका परिषद में ताले जड़ लेखाकार के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लेखाकार विनोद त्रिपाठी की कार्य के प्रति लापरवाही के चलते कर्मचारियों का बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। सफाई मजदूर संघ जिलाध्यक्ष अमीर चंद्र वाल्मीकि ने कहा कि लेखाकार ने कर्मचारियों के बकाए की सूची जब कंप्यूटर पर लोड की तो उसमें नब्बे लाख रुपयों का अंतर आ गया। इसके चलते प्रशासन में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई और कर्मचारियों का भुगतान अधर में लटक गया। उन्होंने कहा कि जब तक लेखाकार को निलंबित नहीं किया जाता और कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान नहीं हो जाता कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ अध्यक्ष अफसर हसन खां, शिव कुमार सागर, रामबाबू, सन्नू लाल, नरेश वाल्मीकि, प्रताप सिंह, राम किशोर, मदन लाल, उर्मिला, शकुंतला, रामवती, गौरी, शीला देवी, रामपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ईओ को सौंपा ज्ञापन
सफाई मजदूर महासंघ कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर ईओ हेमराज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सेवानिवृत्त और कार्यरत समस्त कर्मचारियों के पूर्ण भुगतान करने, शासन से प्राप्त राशि का जल्द भुगतान करने, संविदा सफाई कर्मचारियों की नई नियुक्ति करने, स्वास्थ शिविर लगाकर सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ की जांच कराने, सफाई कार्य के उपकरण देने, ठेका प्रथा में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों का भुगतान करने आदि मांगों के निस्तारण की बात कही गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, नसीम खां, प्रमोद राठौर, जगदीश चंद, अरुण कुमार, मुकेश वाल्मीकि, शशिकांत वाल्मीकि, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed