{"_id":"122-68178","slug":"Pilibhit-68178-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से निकल गई 10 हजार की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से निकल गई 10 हजार की रकम
Pilibhit
Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर निवासी एक युवक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खाते से धोखाधड़ी कर दस हजार रुपये निकाल लेने की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका खाता गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित आईडीवीआई बैंक शाखा में है। पांच नवंबर 2012 को वह आईडीवीआई बैंक शाखा पर लगे एटीएम पर गए और कार्ड लगाकर दस हजार रुपये निकालने की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन पैसे नहीं निकले। बाद में वह बैंक पहुंचे और चेक देकर भुगतान मांगा।
इस पर कैशियर ने दस हजार रुपये एटीएम से निकाले जाने की जानकारी दी। यह सुनकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से की, लेकिन आज तक गायब हुआ पैसा खाते में नहीं पहुंचा। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी से पैसे निकाले जाने की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। एसएसआई फूल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।