फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   होनहारों ने फहराया सफलता का परचम

होनहारों ने फहराया सफलता का परचम

Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईस्कूल की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जेसीज रिवर्डेल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, खालसा इंटर कॉलेज का 86.25, पंचम दास इंटर कॉलेज का 79.16 प्रतिशत, सनातन धर्म इंटर कॉलेज का 93.88 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रभान शर्मा ने 224 विद्यार्थियोें ने परीक्षा दी। कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। पुनीत प्रताप ने सर्वाधिक 538, शिवा सिंह ने 526, कपिल यादव ने 525 अंक प्राप्त कर कालेज में स्थान प्राप्त किया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेश चंद्र शुक्ल ने बताया कि 376 में 353 विद्यार्थी पास हुए। मंयक मिश्रा ने सर्वाधिक 501 अंक प्राप्त किए। मंयक भविष्य मेें इंजीनियर बनना चाहता है। रमनजीत कौर ने 487 अंक प्राप्त कर कॉलेज मेें दूसरा स्थान प्राप्त किया। रमनदीप कौर शिक्षिका बनना चाहती है। आदित्य शर्मा ने 485 अंक प्राप्त कर कालेज में तीसरा स्थान पाया है। जेसीज रिवर्डेल स्कूल उ.मा. विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा ने बताया कि उनके कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। तवजीन अहमद और निखत बेगम की पुत्री नेहा सिद्दीकी ने 502 अंक प्राप्त कर कॉलेज मेें टॉप किया है। नेहा सिद्दीकी भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके अलावा मनोज कुमार और भावना सक्सेना की पुत्री नेहा सक्सेना ने 491 अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नेहा भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। गंाव पिपरिया दुलई जयभद्र निवासी सूरज पांडेय और रंजना पांडये के पुत्र नितेश पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नितेश इंजीनियर बनना चाहते हैं। आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा परिणाम 86.2 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक 516 अंक प्राप्त कर पूजा कश्यप ने पहला, 489 अंक प्राप्त कर सगूफा नाज ने दूसरा, 485 अंक प्राप्त कर नेहा नूरी और राविया खातून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएल वर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम 86.25 प्रतिशत रहा। किरनदीप कौन ने पहला, लिमांगी प्रजापति ने दूसरा और प्रभ जीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंचमदास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दुर्वेश मिश्र ने बताया कि बालक वर्ग का परीक्षा परिणाम 73 और बालक वर्ग का 93 प्रतिशत रहा। बालक वर्ग में सुमित कुशवाहा ने पहला, विकास शर्मा ने दूसरा, परिवेश कुमार ने तीसरा, बालिका वर्ग में मुस्कान मिश्रा ने पहला, मंदीप कौर ने दूसरा, प्रत्यांकिता मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्रबंध संचालक शीतला प्रसाद ने बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed