फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रिंटर खराब होने पर लोगों ने काटा हंगामा

प्रिंटर खराब होने पर लोगों ने काटा हंगामा

Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। आरक्षण काउंटर का प्रिंटर खराब होने की बात पर भड़के लोगों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। रेल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर स्टेशन अधीक्षक से लोगों ने शिकायत भी की। यात्रियों का आरोप था कि कर्मचारी जानबूझ कर तत्काल रिजर्वेशन के समय प्रिंटर खराब होने का बहाना बना देते हैं। इससे उन लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

शनिवार को जंक्शन पर प्रदर्शन कर रहे यात्रियों ने बताया कि वह रोज जल्दी तत्काल कोटे में रिजर्वेशन कराने के लिए आ रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद सुबह 10 बजे रिजर्वेशन काउंटर खुलते ही कर्मचारी कभी कंप्यूटर तो कभी प्रिंटर खराब होने की बात कहकर रिजर्वेशन करने में असमर्थता जता देते हैं। चूंकि 10.30 बजे के बाद तत्काल में रिजर्वेशन नहीं हो सकता। इसलिए उन्हें बैरंग होना पड़ता है। शनिवार को लोगों का सब्र जवाब दे गया और वह नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन करने वालों में सोहेल हुसैन, नन्हें भाई, मोहम्मद माजिद मंसूरी, अख्तर अली, इनायत अली, शाहरूख सलमानी, सुनील सिंह, विवेक, आशीष वर्मा सहित तमाम यात्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

00
क्या कहते हैं यात्री
1.
तीन दिन से लगा रहे हैं चक्कर
कराची से आए इनायत उल्ला मंजूर ने बताया कि मुझे 12 जून को बार्डर पार करना है। तीन दिन से तत्काल कोटे में रिजर्वेशन कराने के लिए आ रहा हूं, लेकिन अधिकारी हमेशा कोई न कोई बहाना बनाकर टिकट बनाने में असमर्थता जता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
तत्काल रिजर्वेशन की व्यवस्था फेल
सपा अल्पसंख्यक सभा शहर अध्यक्ष मोहम्मद माजिद ने बताया कि तत्काल रिजर्वेशन की व्यवस्था यहां फेल है। इसकी शिकायत करने पर भी अधिकारियों कोई ध्यान नहीं देते हैं। घंटों खड़े रहने के बावजूद टिकट नहीं मिलता है।
0
हासिल नहीं हुआ टिकट
शाहरूख सलमानी ने बताया कि उनका मुंबई जाना जरूरी है, लेकिन एक हफ्ते से तत्काल के चक्कर में भटक रहे हैं और उन्हें टिकट हासिल नहीं हो पाया है।
0
नियम दिखा लगाया जुर्माना
न्यूरिया निवासी जीआईसी प्रवक्ता डॉ अजय सक्सेना ने बताया कि जब वह तत्काल रिजर्वेशन नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई तो गुस्साए रेल अधिकारियों ने उनसे प्लेटफार्म टिकट दिखाने को कहा और नियम कानून दिखाकर उनपर 265 रुपये जुर्माना लगा दिया गया।

0
वर्जन.........
दिल्ली स्थित मुख्य सर्वर में दिक्कत से तत्काल कोटे में रिजर्वेशन में समस्या आ रही है। जंक्शन पर व्यवस्थाएं ठीक हैं। यात्रियों की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
मोहम्मद इसराइल, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed