फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बदमाशों ने अपहरण कर अधेड़ को लूटा

बदमाशों ने अपहरण कर अधेड़ को लूटा

Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। वाहन के इंतजार में बैठे अधेड़ को कार सवारों ने अगवा कर उनसे ढाई हजार की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए अपहृत को कार से उतार कर फरार हो गए। अधेड़ ने बमुश्किल भाग कर जान बचाई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

घटना घुंघचाई के मेवाराम के साथ शुक्रवार की देर रात हुई। उन्होंने बताया कि खटीमा (उत्तराखंड) से लौटकर रात करीब दस बजे वह नगर के घुंघचाई चौराहा पर एक पुलिया पर बैठे घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नगर की ओर से आए कार सवारों ने उसके पास कार रोक कर पूछा कि कहां जाना है। घुंघचाई जाने की बात कहने पर कार सवार युवक ने खुद भी घुंघचाई जाने की जानकारी देकर उसे कार में खींच लिया। अधेड़ के शोर मचाने पर उस पर तमंचा तानते हुए बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मेवाराम ने बताया कि कार में चालक सहित दो लोग ही सवार थे। कार रंपुरा में शराब भट्टी के पास रुकी। एक दुकानदार और कार सवारों में बात हुई। इसके बाद उसके शेरपुर मकरंदपुर की ओर ले जाया गया। वहां सुनसान स्थान पर कार रुकी। वहां पहले ही दो साइकिल सवार मौजूद थे। इस दौरान उससे ढाई हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया गया। विरोध करने पर उसे कार से उतार कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मौका मिलते ही वह भाग खड़ा हुआ। साइकिल सवार उसे पकड़ने को पीछे भी भागे, लेकिन वह उनके हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed