फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मजदूर हितों की रक्षा को आगे आएं

मजदूर हितों की रक्षा को आगे आएं

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों ने गोष्ठियां कर शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को नमन किया। वक्ताओं ने साथियों का आह्वान किया कि वह मजदूर हितों की रक्षा के लिए आगे आएं। गोष्ठियों में मजदूरों की स्थिति पर भी चर्चा हुईं। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रदर्शित कीं।
विज्ञापन

मेडिकल एंड सेल्स रिप्रिजेंटेटिव एसोसिएशन कार्यालय पर मजदूर सभा के मौके पर सभा हुई। महेंद्र सिंह धामी ने कहा कि भारत में एक मई को मजदूर दिवस 1923 से मनाया जा रहा है। अध्यक्ष सूरज शर्मा ने कहा कि शिकागो आंदोलन में आठ हजार मजदूर शहीद हुए थे। आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है। साथियों को संगठित रहने की सलाह देते कहा कि सिर्फ आठ घंटे ही काम कर मजदूर हितों की रक्षा करने को आगे आएं। हरेंद्र सिंह, अजय सिंह, शिशिर वाजपेयी, अमित सैनी, सचिन अवस्थी, निशांत गौरव, कमल गिरी, अरुध गंगवार, आशीष दीक्षित, आनंद चौबे, मुजाहिद समेत काफी लोग थे। राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सीएमओ कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हुई सभा में प्रांतीय मंत्री हीरेश सरन सक्सेना ने कहा मजदूर तकलीफों में अपने दिन गुजार रहे हैं। कारखानों में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मेहनत के अनुरूप उन्हें पारिश्रमिक तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के कल्याण के लिए समूह बीमा और दुघर्टना में मृत्यु पर मजदूर परिवारों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम सिंह, हबीबुल हसन, डॉ प्रशांत कुमार, सुशील कुमार, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, नाहिद खान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल में मजदूर दिवस मनाया गया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मजदूरों के संरक्षक माने जाने वाले सेंट जोसेफ को भी याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्रबंधक फादर नेल्सन सेराओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कोरियोग्राफर किरन मसीह द्वारा निर्देशित प्रार्थना नृत्य से हुई। रोहित सिंह ने समूह गान साथी हाथ बढ़ाना और हाथों में हाथ काफी सराहा गया। इरशाद अहमद निर्देशित लघु नाटिका हाथों का मूल्य ने किसी काम को छोटा न समझने का संदेश दिया। समूह नृत्य हम तो ऐसे हैं भैया, भी सराहा गया। कक्षा नौ की शेरल ने मई दिवस पर प्रकाश डाला। आनंद प्रकाश ने कर्मचारियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई। शब्दों का जोड़ा बनाने की प्रतियोगिता में सर्वेश और स्टेला ने पहला, सुशील और साधना ने दूसरा, संजय सिंह और चंद्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्री सेराओ ने बच्चों से श्रमिकों की मेहनत को नजर अंदाज न करने के साथ घरों में कर्मचारियोें से इंसानियत से पेश आने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि संत जोसेफ ने एक आम मजदूर की तरह बढ़ईगिरी करके संदेश दिया था कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। प्रधानाचार्य सिस्टर विनीता नेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की। कर्मचारियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। कर्मचारियों की ओर से सर्वेश शर्मा ने आभार जताया। संचालन ईशा नेगी और अंशिका गुप्ता ने किया।
00
मजदूरों के हित को सौंपा ज्ञापन
बीसलपुर। उत्तर प्रदेश ख्ेात मजदूर यूनियन कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में मजदूर दिवस मनाया और मजदूरों के हित के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में मजदूर दिवस पर अवकाश घोषित कराने, मजदूरों को प्रति माह 35 किग्रा राशन दो रुपये किलो के हिसाब से दिलाने, आवास विहीन मजदूरों को आवास दिलवाने, मजदूरों पर होने वाले उत्पीड़न पर रोंक लगाने, गरीब मजदूरों को पेंशन दिलवाने, मनरेगा में मजदूरों को पूरे दिन काम दिलाने और मजदूरों का उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की गई।

बैठक में यूनियन के तहसील संयोजक भीमसेन शर्मा, शिव देवी, संतोष कुमार, सोमवती, किरन देवी, गोमती देवी, गोदावरी, जसोदा देवी, शांति देवी, गंगा देवी, कौशल्या, सरिता, मुन्नी, विमल, लक्ष्मी देवी, राजेंद्र, राधेश्याम, राजेश, सीताराम, बाबू राम और रामपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता रामऔतार वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed