फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो युवकों को निगल गई सोमवार की रात

दो युवकों को निगल गई सोमवार की रात

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार की रात दो युवकों को निगल गई। इनमें से एक युवक अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। उसकी पत्नी ने सूदखोर और उसकी पत्नी पर पति की हत्या का आरोप लगाया है जबकि घर से बुला कर ले जाए गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस युवक के परिवार वालों ने भी कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव बरहा निवासी 35 वर्षीय मोहन स्वरूप सोमवार की रात घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। मंगलवार की सुबह शौच गईं महिलाओं ने उनका शव एक खेत में पड़ा देखा। इसकी खबर गांव में फैल गई। मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। शव पर चोट के कई निशान थे। उसके कमर के पास खून निकला दिख रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार वाले शव को उठाकर घर ले आए।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रामश्री ने बताया कि कंजड़ बस्ती निवासी कुछ कंजड़ शराब पीने और जुआं खेलने के लिए लोगों को ब्याज पर पैसा देते हैं। कंजड़ बाबूराम ने पति को कुछ पैसे दिए थे। दो वर्ष पहले दो बीघा जमीन बेचकर करीब दो लाख रुपये अदा कर दिए थे। बाबूराम उसके पति पर ब्याज पर और पैसा लेने का दबाव बना रहा था। पति के इंकार करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार की शाम करीब नौ बजे बाबूराम अपनी पत्नी के साथ उसके घर आया। पति मोहन स्वरूप को जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर वह बाद में उठा ले जाने की धमकी देकर चले गए। रामश्री ने बताया कि मंगलवार की तड़के चार बजे आरोपी और उसकी पत्नी फिर घर में घुस आए और पति को ढूंढने लगे। इस पर वह पति की चारपाई के पास पहुंची तो वह गायब थे। पति के न मिलने पर दोनों वापस लौट गए। सुबह पांच बजे शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। एसओ केके यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए बगैर शव उठाकर घर ले जाने से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर बाबूराम और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया। दूसरी घटना गांव बसंतापुर में हुई। यहां के प्यारेलाल ने बताया कि 18 वर्षीय पुत्र दिलेराम बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार की शाम करीब आठ बजे गांव का हरिओम उनके घर आया और दिलेराम को बुलाकर ले गया था। पूछे जाने पर उसने एक घंटे में आने की बात कही थी। साढ़े नौ बजे तक दिलेराम घर नहीं पहुंचा तो उन्हें चिंता हुई। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने दिलेराम को गांव के निकट खेतों में पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो देखा की हरिओम दो अन्य साथियों की मदद से उसे बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। आवाज लगाने के बाद भी उसने बाइक नहीं रोकी। रात करीब 11 बजे हरिओम छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने हरिओम और उसके दो-तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
एसओ ताहिर हुसैन ने बताया कि मृतक गांव के ही तीन-चार साथियों के साथ बिजली की हाईटेंशन लाइन पर तार ठीक करने गया था। प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने का पाया गया। बिजली पोल पर सीढ़ी लगे होने के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
000
दो माह पहले भी की थी पिटाई
मृतक की पत्नी रामश्री बताती है कि पैसे के लेनदेन को लेकर बाबूराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की पिटाई की थी। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की थी।
00
ब्याज पर देता है रुपया
मोहन स्वरूप की मौैत के बाद में ग्रामीणों में रोष के साथ दहशत भी है। ग्रामीण जुबान खोलने से कतरा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि कंजड़ बस्ती के कई लोग शराब पीने और जुआ खेलने के लिए युवाओं को पैसे देते हैं। बाद में उनसे 20 से लेकर 30 प्रतिशत ब्याज वसूलते हैं। पैसे को लेकर सूदखोर मारपीट कर घर में घुसकर महिलाओं से भी अभद्रता करते हैं। इन सूदखोरों को पैसा चुकाने में कई लोगों ने अपनी जमीनें तक बेच दीं, जिससे वह सड़क पर आ गए और अब मजदूरी कर रहे हैं।

00
अब कैसे होगी बच्चों की परवरिश
मोहन स्वरूप के एक पुत्र 12 वर्षीय विक्की और दो पुत्रियां आठ वर्षीय संगीता और छह वर्षीय संजू है। उसके पास दो वीघा जमीन थी। जिसे बेचकर उसने सूदखोरों को दो लाख रुपये दे दिए थे। अब वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों की परवरिश कर रहा था। मोहन स्वरूप की मौत के बाद पत्नी रामश्री पर पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ा पुत्र भी अभी मजदूरी करने लायक नहीं है। कमाई का कोई जरिया नहीं है। बेटियां भी हैं। ऐसी दशा में उनके सामने अब बच्चों का पेट पालने की समस्या खड़ी हो गई है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed