फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   केंद्र में सपा आए तभी होगा लोहिया का सपना साकार

केंद्र में सपा आए तभी होगा लोहिया का सपना साकार

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेंद्र सिंह राणा ने कहा है कि कांग्रेस, भाजपा और बसपा ने सूबे का बेड़ा गर्क कर दिया। प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक साल में जो विकास कार्य हुए हैं वह पिछले 65 साल में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर लोहिया का सपना तब तक साकार नहीं हो सकता जब तक केंद्र में सपा की सरकार नहीं बन जाती है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को गजरौला स्थित आदर्श किसान इंटर कॉलेज में आयोजित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। पार्टी का नाम लिए बिना उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया। बोले, आजादी के बाद से 40 साल तक एक ही पार्टी ने देश पर राज किया। अकेले चलने का समय हाथ से निकला तो गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर देश को बर्बादी की ओर धकेल दिया। कांग्रेस के युवराज पर भी उन्होंने तंज कसे।
विज्ञापन

भाजपा को सांप्रदायिकता की प्रतीक बताते हुए खूब कोसा। इसके बाद बसपा पर बरसे। बोले, पांच साल में लाखों लोगों को दलित उत्पीड़न के झूठे मामलों में फंसाकर उनकी इज्जत का जनाजा निकाला गया। दलिताें के दम पर सूबे में सत्ता संभालने वाली मुख्यमंत्री लखनऊ से नोएडा तक अरबों रुपये की संपत्ति की मालिक बन गईं और दलितों की हालत जस की तस रही। उन्होंने कहा कि सपा के एक साल के शासनकाल में जितने विकास कार्य हुए, वह अद्भुत मिसाल हैं। किसान, मजदूर, गरीब, युवा, छात्र, महिलाएं और वृद्ध समेत हर वर्ग के लिए न सिर्फ योजनाएं बनी बल्कि उन्हें अमली जामा भी पहनाया गया। विकास की इस गति को सतत रूप से जारी रखने के लिए सपा के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा के प्रत्याशी बुद्धसेन वर्मा को चुनाव जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा से विधायक हेमराज वर्मा ने कहा कि सपा का घोषणा पत्र सरकार का शपथ पत्र है। चुनाव में जितने वायदे जनता से किए थे, उनमें से 80 प्रतिशत पर अमल एक साल के भीतर ही कर दिया गया है। लोस प्रत्याशी बुद्धसेन वर्मा ने कहा कि बीते 25 वर्षों से एक ही परिवार के लोग सांसद बनते आ रहे हैं। इस कार्यकाल में 25 करोड़ रुपये सिर्फ सांसद निधि से आए। यह धनराशि कहां खर्च हुई, कहीं दिखाई नहीं देती। जिले में उद्योगों की स्थापना नहीं हुई। जिले के नौजवान मजदूरी करने के लिए लगातार अन्य प्रदेशों की तरफ पलायन कर रहे हैं।

सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव और संचालन अमित पाठक ने किया। सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैय्या बी, लक्ष्मी सक्सेना, मोहन सिंह, उमाशंकर यादव, मोहम्मद मियां छोटे, गोपाल कृष्ण सक्सेना, मेवाराम वर्मा, राकेश मिश्रा, मुन्ने मियां अंजाना, अफजाल अहमद, मनोज सिंह तोमर, अकबर अहमद अंसारी, रेहान रजा खां, संजय विश्वास, मोहम्मद आरिफ, जसवीर सिंह, राशिद अल्वी, राम प्रताप गंगवार, अमर सिंह, मनोज कश्यप, बीडी प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया। खूब चंद्र मौर्य, दिनेश यादव, डॉ. अंग्रेज सिंह, डॉ. मनोज गुप्ता, नजमुल हसन, सैय्यद आसिफ अली कादरी, अमित यादव, यूसुफ कादरी, जाकिर चच्चा, बबिता सक्सेना, कंचन सक्सेना, आशीष सक्सेना, रत्नेश गंगवार, कैलाश यादव, महेश वर्मा, डॉ. अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा का भव्य स्वागत किया। मोहन सिंह ने सिख समाज की ओर से सरोपा भेंट किया। बाद में श्री राणा खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री के आवास पर गए, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैय्या बी और उनके पति मोहम्मद आरिफ ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed