फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बैंडबाजों के साथ भक्त मां पूर्णागिरि रवाना

बैंडबाजों के साथ भक्त मां पूर्णागिरि रवाना

Fri, 29 Mar 2013 05:33 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 29 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गुरुवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की पदयात्रा रवाना हुई। बैंडबाजों के साथ रवाना हुई पदयात्रा को तमाम श्रद्धालुओं ने नगर सीमा तक विदाई दी। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दरबार में रविवार को दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

होली पर्व के बाद मां पूर्णागिरि के दरबार के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं का क्रम शुरू होता है। कई पदयात्राएं भी जाती है। होली के दूसरे दिन कई सालों से पूर्णागिरि को पदयात्रा रवाना होती है। जिसके क्रम में गुरुवार को 25 वीं पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा नगर के मोहल्ला गनेशगंज, ठाकुरद्वारा मंदिर, सीमेंट रोड, स्टेशन रोड होते हुए माधोटांडा की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

पदयात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर भजन करते और थिरकते चल रहे थे। पदयात्रा में जाने वालों में कालीचरन, रज्जन गुप्ता, रामू प्रजापति, प्रेम प्रकाश गुप्ता, राकेश खुराना, राम गुप्ता, लालाराम, गोधन, अश्वनी, पंकज अग्रवाल, सुरेंद्र शुक्ला, दीपांशु, गिरधारी लाल, राकेश वर्मा आदि शामिल थे। पदयात्रा को विदाई देने वालों में वेद प्रकाश गुप्ता, विजयपाल विक्की समेत कई प्रमुख लोगों के अलावा तमाम महिलाएं शामिल थी। पदयात्रियों ने बताया कि आज गुरुवार की रात को वे लोग मैनाकोट, कल 29 मार्च को खटीमा, 30 मार्च को टनकपुर और 31 मार्च को मां के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed