फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवक की पिटाई कर बदमाशों ने नगदी लूटी

युवक की पिटाई कर बदमाशों ने नगदी लूटी

Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में बदमाशों का कहर जारी है। पड़ोसी गांव से वापस लौट रहे एक साइकिल सवार युवक को बदमाशों ने बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर 665 रुपये की नगदी लूट ली। बदमाशों की पिटाई से लहूलुहान युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर थाना गजरौला के कसबा विठौरा कलां स्थित एक पेट्रोल पंप से चोर 20 हजार रुपये की छह फिस प्लेटें चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

जनवरी माह में ताबड़तोड़ चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं से जिले के लोग थर्रा उठे थे। हफ्ते भर पहले अंतर्जनपदीय गैंग के सात सदस्यों के पकड़े जाने के बाद जिले में वारदातें थम गईं थी, लेकिन थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में बदमाश देखे जा रहे थे। प्रतिदिन किसी न किसी गांव में बदमाशों के देखे जाने, फायरिंग करने की खबरें अखबारों में सुर्खियां बनती थीं। जहॉनाबाद पुलिस इन घटनाओं को फर्जी बताकर अपना पल्ला झाड़ लेती थी। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर चक्रतीर्थ निवासी 35 वर्षीय ठाकुरदास साइकिल से गांव गौनेरा में एक दसवां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटते वक्त शाम करीब पांच बजे शारदा खंड नहर पर नवादा पुलिया के निकट बदमाशों ने उसे रोक लिया और बंधक बनाकर पहले जमकर पिटाई की। बाद में उसकी जेब में रखे 665 रुपये छीन लिए। बदमाशों ने उसे करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। घायल ठाकुरदास ने बताया कि बदमाशों की संख्या सात थी। सभी के पास बंदूक थीं, नकाब पहने हुए थे। बदमाशों में शामिल एक बदमाश काफी लंबा और तगड़ा था। दो घंटे बाद बदमाश उसे घायल हालत में छोड़कर भाग निकले। किसी तरह वह लहूलुहान हालत में घर पहुंचा और घटना बताई। इससे गांव में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस ने घायल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जराकोठी। थाना गजरौला क्षेत्र के तहत कसबा विठौरा में शहीद राजेश राठौर पेट्रोल पंप है। रविवार की रात चोर डीजल टैंक पर लगी चार फिस प्लेटें चोरी कर ले गए। पेट्रोल पंप स्वामी राजबहादुर राठौर निवासी राजाबाग कॉलोनी पीलीभीत ने बताया कि चोरी गई प्लेटों की कीमत करीब 20 हजार रुपये हैं। घटना की तहरीर गजरौला पुलिस को दी गई है। बता दें कि डेढ़ वर्ष पहले भी इस पेट्रोल पंप से चोर अल्टीनेटर चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed