फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उपाधि कॉलेज में परचा दाखिला शुरू

उपाधि कॉलेज में परचा दाखिला शुरू

Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि कॉलेज का छात्रसंघ महासमर शुरू हो गया। चार प्रमुख पदों के लिए 19 तथा तीन संकायों के प्रतिनिधियों के लिए 10 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष के लिए 5, महामंत्री के लिए 4, पुस्तकालय मंत्री के लिए 4 और संकायाध्यक्षों के तीन पदों के लिए 10 नामांकन समेत कुल 29 परचे दाखिल हुए। नामांकन को लेकर सुबह से ही भारी गहमागहमी रही। कॉलेज के गेट पर पुलिस का पहरा था। कैंपस परिसर में भी पुलिस फोर्स तैनात थी। सुनगढ़ी थानेदार मातहतों के साथ नौ बजे ही पहुंच गए थे। नामांकन के लिए तय समय पूर्वाह्न 11 बजे से पहले किसी को कॉलेज के भीतर दाखिल नहीं होने दिया गया। छात्र गुटों ने अलग अलग शहर में जुलूस निकाला। नामांकन जुलूस के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बेकाबू दिखी। कॉलेज कैंपस में प्रत्याशी और दो प्रस्तावक छात्रों के अलावा किसी को भीतर दाखिल नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन

नामांकन को जा रहे प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों के प्रवेश को लेकर प्राक्टोरियल बोर्ड के प्राक्टर और समर्थकों की कहासुनी हो गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। पुलिस फोर्स और एलआईयू पुलिस ने छात्रों को समझाया कर मामला शांत कराया। उसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। कॉलेज के पांच काउंटर पर नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई। अपराह्न दो बजे तक अध्यक्ष पद के लिए सचिन गोस्वामी, हरिओम गंगवार, रामगोपाल पासवान, अंकित सिंह , प्रेमपाल वर्मा, देवदत्त वर्मा ने परचे दाखिल किए। उपाध्यक्ष पद के लिए शोभित पांडेय, अनस खान, प्रभा यादव, शुभम सक्सेना, मुनीश कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। महामंत्री के लिए को चार, पुस्तकालय मंत्री चार, कला संकाय प्रतिनिधि तीन, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि तीन, वाणिज्य संकाय को चार प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किया। कुल सात पदों के चुनाव के लिए 29 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। कॉलेज प्रशासन ने पांच काउंटर की व्यवस्था की। इसमें अध्यक्ष पद के काउंटर पर डॉ. आरपी अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा पांडेय, उपाध्यक्ष पद के काउंटर डॉ. प्रणव शर्मा, डॉ. सौरभ वर्मा, महामंत्री पद के काउंटर पर डॉ. ईश्वरी प्रसाद, डॉ. गोपाल दीक्षित, संकाय पद के काउंटर पर डॉ. रमेश चंद्र शुक्ल, डॉ. विपिन नीरज, डॉ. राखी मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 24 दिसंबर को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
गेट के बाहर लगी भीड़
नामांकन पत्र को जमा करने जा रहे प्रत्याशी पूरे लाव-लश्कर के साथ महाविद्यालय गेट के बाहर मौजूद रहे। कार्यालयों के बाहर समर्थकों की भारी संख्या भीड़ मौजूद रही। हर कोई समर्थक अपने पार्टी के प्रत्याशी का जीत का नारा लगा रहा था।
00

परिसर तक नहीं पहुंच पाए समर्थक
पीलीभीत। उपाधि कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन में छात्रनेताओं की मनमानी नहीं चली। कॉलेज में सिर्फ प्रत्याशी और उनके दो समर्थकों को ही जाने की अनुमति दी गई। शेष समर्थक गेट के बाहर ही नारेबाजी करते रहे। नामांकन के दौरान कॉलेज के गेटों को बंद रखा गया था। गेटों पर पुलिस तैनात थी।
00
23 दिसंबर तक होगा परिचय पत्र का वितरण
मुख्य चुनाव अधिकारी ने विनय कुमार ने बताया कि कॉलेज में कुल 3012 वोटर है। जिनमें अभी तक 450 छात्र-छात्राओं ने अपने परिचय पत्र नहीं लिए है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर तक अपने परिचय पत्र कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। रविवार को दोपहर एक बजे तक वितरण कॉलेज में किया जाएगा।
00
सछास समर्थकों ने निकाली बाइक रैली
सछास कार्यकर्ता ने शहर के डिग्री कॉलेज से होते हुए छतरी चौराहा, गौहनियां, जयतंरी, आवास विकास, बेलो चौराहा, कमल्ले चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए गोदावरी मार्केट तक बाइक और चौपाहिया वाहनों का जुलूस निकाला। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव यूसुफ कादरी ने सभी प्रत्याशियों को छात्रसंघ चुनाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी।
00
भाछपा प्रत्याशियों ने की चादरपोशी
भारतीय छात्र परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित सिंह, उपाध्यक्ष शुभम सक्सेना, महामंत्री रूचि वर्मा, पुस्तकालय मंत्री मनोज कुमार शर्मा, कला संकाय नंद किशोर गौतम, वाणिज्य संकाय रवि रस्तोगी, विज्ञान संकाय दिनेश कुमार अपने समर्थकों के साथ शाहजी मियां की दरगाह पर चादरपोशी की। साथ ही गुरुद्वारे और जयसंतरी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

00
गुरुवार को दोपहर दो बजे तक होगी नाम वापसी
उपाधि कालेज के चुनाव अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करा दी गई है। गुरुवार की सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed