फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टेंट कारोबारी के घर बदमाशों का धावा

टेंट कारोबारी के घर बदमाशों का धावा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। बुधवार की रात बदमाशों ने कसबा निवासी एक टेंट कारोबारी के घर धावा बोल कर उसमें रह रहे चौकीदार को परिवार समेत बंधक बनाकर चार हजार की नगदी, जेवरात समेत लाखों का सामान लूट लिया। घटना से कसबे में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

थाना बीसलपुर के ग्राम ईंटारोड़ा निवासी अब्दुल रहीम की कस्बे में पीलीभीत मार्ग पर राजा टेंट एंड लाइट हाउस की दुकान है। इस दुकान की रखवाली कसबे का ही नूर अहमद करता है, जो दुकान के ऊपर बने कमरे की गैलरी में पत्नी सलमा बेगम और पांच वर्षीय पुत्री शबनम के साथ रह रहा है। बुधवार की रात बदमाश दीवार के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर चौकीदार को परिवार समेत बंधक बना लिया। विरोध करने पर चौकीदार की पिटाई कर उसके हाथ पांव रस्सी से बांध दिए। बदमाशों ने पत्नी से चांदी की पायलें, एक सोने का मंगलसूत्र उतार चार हजार की नगदी लूट ली। इसके बाद दुकान के हाल में लगे शटर को खुलवाकर उसमें रखा एक बैट्रा निकाल लिया। जनरेटर रूम के ताले की चाबी नहीं मिली, तो दीवार में नकब लगाकर उसमें रखे पांच केवी के दो अल्टीनेटरों समेत तीन का कॉपर का तार निकाल लिया। बेखौफ बदमाश करीब तीन घंटे तक लूटपाट करते रहे। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने किसी तरह घटना की जानकारी टेंट हाउस मालिक को दी।
विज्ञापन

चौकीदार नूर अहमद ने बताया कि बदमाशों की संख्या छह थी। सभी नकाब पहने थे। उनके पास चाकू, तमंचे थे। उनमें से एक लुटेरा कंजड़ों की भाषा बोल रहा था। सभी बदमाश 30 से 35 वर्ष के बीच के थे। सूचना पर पहुंचे एसओ योगेंद्र सिंह ने एक गन्ने के खेत में जनरेटर के दो रेडिएटर बरामद किए हैं। टेंट मालिक अब्दुल रहीम ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed