{"_id":"122-55435","slug":"Pilibhit-55435-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह परीक्षा केंद्र डिबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के छह परीक्षा केंद्र डिबार
Pilibhit
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद् की पिछली परीक्षा में नकल पकड़े जाने के कारण इस बार जिले के छह परीक्षा केंद्रों को डिबार कर दिया गया है। यूपी बोर्ड वर्ष 2012-13 की डिबार सूची संयुक्त शिक्षा निदेशक दफ्तर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच गई है।
बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन का फरमान डीआईओएस कार्यालय पहुंचा। डिबार सूची में बीसलपुर का डॉ. उमराव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता खास, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज बीसलपुर, कुंवर बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहबाजपुर, केके मेमोरियल इंटर कॉलेज न्यूरिया, राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज ललौरीखेड़ा को डिबार सूची में शामिल किया गया है।
बता दें कि केंद्र निर्धारण के संबंध में डीआईओएस ने जिले के विद्यालयों से परीक्षा केंद्र बनवाए जाने के लिए प्रपत्र मांगे थे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिले में इस बार अस्सी से अधिक परीक्षा केंद्र बनने हैं। अधिकांश कॉलेजों ने अपने सूचना प्रपत्र भरकर भी डीआईओएस कार्यालय जमा नहीं किए हैं। ऐसे में डिबार सेंटर की सूची आने से सेंटर बनाने की प्रक्रिया को गति मिल सकती है।
विज्ञापन
00
छह कॉलेजों को डिबार सूची में शामिल किया गया है। उनकी लिस्ट जेडी कार्यालय से प्राप्त हो गई है। जिन विद्यालयों में केंद्र बनने है वह दो दिन के भीतर सूचना प्रपत्र कार्यालय में जमा कराएं।
भीमसिंह
डीआईओएस