फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मंदिर के पुजारी के खिलाफ लामबंदी

मंदिर के पुजारी के खिलाफ लामबंदी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव खजुरिया निभीराम स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी को हटाने के लिए अब ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। हफ्तेभर पहले ग्रामीणों ने सार्वजनिक बैठक कर पुजारी के खिलाफ मुहिम छेड़ी, जो अब तूल पकड़ती जा रही है। आज सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र को मुख्यमंत्री को भेजा है, जिसमें पुजारी पर मंदिर की सही ढंग से देखरेख न करने और पंद्रह एकड़ उपजाऊ जमीन की आय का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महेंद्र कुमार की अगुवाई में भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि आज तक मंदिर की आय और व्यय का कोई विवरण ग्रामीणों के समक्ष नहीं रखा गया। इतना ही नहीं मंदिर में गृहस्थ धर्म का पालन हो रहा है मंदिर में पूरे साल मनाएं जाने वाले उत्सवों को भी सही ढंग से नहीं मनाया जा रहा है। आरोप है कि पुजारी के अलावा मंदिर परिसर में उनके रिश्तेदार भी रहते हैं। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में नंदराम वर्मा, रामनाथ वर्मा, गुरुप्रसाद वर्मा, रामसरनलाल, रामरतन, पूरनलाल, कुंभकरण, गुलजारीलाल, गौतम कुमार, रामसरन, भीमसेन, तोलेराम समेत तमाम ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। उधर मंदिर के पुजारी जैतराम ने गांव के कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने बताया कि उपजाऊ जमीन से होने वाली आय से ही मंदिर की देखरेख की व्यवस्था की जा रही है। समय-समय पर मंदिर की मरम्मत पुताई आदि भी कराई जाती है और त्यौहारों पर मंदिर की विशेष सजावट और पूजा व्यवस्था भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed